1000816842

छात्राओं की शिकायतों का असर: छात्रावास अधीक्षिका प्रीति सूर्येश हटाई गईं, जांच में मिली लापरवाही

1000816842

शिवपुरी। जिले के शासकीय अनुसूचित जाति कन्या पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की अधीक्षिका प्रीति सूर्येश को छात्राओं की लगातार शिकायतों और प्रशासनिक जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद उनके प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच दल की रिपोर्ट में छात्रावास की व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां और अधीक्षिका की लापरवाही उजागर हुई थी।

जानकारी के अनुसार 9 जून को छात्राओं ने जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत की थी। इसके बाद 11 जून को भी छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और छात्रावास में खाने में कीड़े मिलने, पेयजल संकट, शौचालयों की कमी, साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था तथा अधीक्षिका के व्यवहार को लेकर शिकायत दर्ज कराई। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया था कि शिकायत करने के बाद उन्हें धमकाया जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच दल गठित कर छात्रावास का निरीक्षण कराया। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला संयोजक, जनजातीय कार्य विभाग ने अधीक्षिका प्रीति सूर्येश को तत्काल प्रभाव से छात्रावास के प्रभार से हटा दिया। उन्हें शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम शाला, कोटा में शिक्षकीय कार्य के लिए पदस्थ किया गया है। वहीं छात्रावास का नया प्रभार शासकीय अनुसूचित जाति कन्या सीनियर छात्रावास, फतेहपुर में पदस्थ प्राथमिक शिक्षिका अनीता तिग्गा को सौंपा गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *