1000816767

पतंजलि मेगा स्टोर में सेंधमारी, लैपटॉप समेत हजारों का सामान चोरी; CCTV में कैद हुआ चोर

1000816767

शिवपुरी। शहर के कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा स्टोर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर दुकान की छत के पास लगी प्लाई और लोहे के सरियों को काटकर अंदर घुसा और कांच के गेट का ताला तोड़कर स्टोर में प्रवेश कर गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

स्टोर संचालक तरुण सिंह पुत्र नरेंद्र प्रताप सिंह, निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार 12 जून की रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद की गई थी। शनिवार सुबह जब स्टोर खोला गया तो शटर के ऊपर लगी प्लाई और लोहे के सरिए कटे मिले, जबकि अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच में एचपी कंपनी का एक लैपटॉप, बादाम के 6 पैकेट, काजू के 2 पैकेट, अंजीर के 2 पैकेट और 5 लीटर घी की एक टीन गायब मिली।

सीसीटीवी फुटेज में एक युवक रात करीब 1:40 बजे स्टोर के अंदर घुसकर सामान चोरी करते और बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहा है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *