1000814410

हैवानियत की हद पार! 4 साल की मासूम के साथ घिनौने काम के बाद बाप ने ही कर दी हत्या, तंत्र विद्या का शक!

1000814410

शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे बच्ची को उसके पिता द्वारा पोहरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास और गला दबाकर हत्या किए जाने के संकेत मिलने से मामला और गंभीर हो गया है।

पुलिस के अनुसार बच्ची के पिता ने शुरुआत में बताया था कि वह किसी काम से गांव में बाहर गया हुआ था और बच्ची की मां भी घर पर नहीं थी। शाम करीब 5:30 बजे घर लौटने पर उसने बेटी को कमरे में गंभीर हालत में पड़ा देखा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस का संदेह बच्ची के पिता पर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार मामले में तंत्र-मंत्र और जादू-टोने से जुड़ा एंगल भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि अंधविश्वास के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

फिलहाल बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। देर शाम तक पुलिस इस सनसनीखेज मामले में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक कर सकती है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *