1000814187

48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

1000814187

शिवपुरी। शहर के 8 वर्षीय प्रतिभाशाली बालक ईशान गोयल ने अपनी अद्भुत मानसिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में विश्व रिकॉर्ड दर्ज कर शिवपुरी और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। ईशान ने मात्र 48 सेकंड में 1 से 10 तक के पहाड़े सुनाकर “फास्टेस्ट टू रिसाइट 1 टू 10 मल्टीप्लिकेशन टेबल्स बाय अ किड” का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

ईशान गोयल, संकेत गोयल (गोयल मेडिकल) के पुत्र हैं और बुद्धि बूस्टर मेंटल मैथ क्लासेस के छात्र हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 7 मई 2026 को हासिल की। उनकी इस सफलता पर शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर ने कहा कि ईशान की उपलब्धि जिले के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है। यह साबित करती है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कम उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

बुद्धि बूस्टर एजुकेशन प्रा. लि. के संचालक रितेश गुप्ता और रोशनी गुप्ता ने बताया कि मेंटल मैथ बच्चों की स्मरण शक्ति, एकाग्रता, तार्किक क्षमता और गणना की गति को बेहतर बनाता है। ईशान की सफलता इसी निरंतर अभ्यास और समर्पण का परिणाम है।

ईशान की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और शहरवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *