1000767887

जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, 400 से अधिक आवेदकों ने लगाई गुहार

1000767887

शिवपुरी। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 400 से अधिक आवेदक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम सुनाज निवासी विनीता आदिवासी ने पोषण आहार राशि नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर के निर्देश पर आदिम जाति कल्याण विभाग ने तत्काल जांच कराई, जिसमें पता चला कि आवेदिका के खाते में नियमित रूप से राशि जमा हो रही थी। बैंक रिकॉर्ड के सत्यापन के बाद विनीता को खाते में जमा लगभग 65 हजार रुपये की जानकारी मिली।

एक अन्य मामले में नगर पालिका के दिवंगत कर्मचारी के पुत्र सौरभ गैंचर को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र मिलने पर सौरभ ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

जनसुनवाई में पहुंची मोनिका राठौर की आर्थिक स्थिति और उनके दिव्यांग बच्चे की परेशानी को देखते हुए कलेक्टर ने रेडक्रॉस मद से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *