1000766512

सल्फास खाने से 18 वर्षीय युवक की मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

1000766512

शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के पीपरघार गांव में 18 वर्षीय युवक की सल्फास खाने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीपरघार गांव निवासी गोविंद धाकड़ (18) ने सोमवार शाम अज्ञात कारणों के चलते सल्फास की गोलियां खा लीं। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती कर इलाज शुरू किया।

बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान सोमवार देर रात गोविंद की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल चौकी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *