1000758507

रेलवे स्टेशन के पास स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की स्मैक जब्त

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से स्मैक सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ जारी

1000758507

शिवपुरी। शहर को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के पास स्मैक बेचने की फिराक में खड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.53 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक रेलवे स्टेशन के पास स्मैक बेचने की नीयत से खड़ा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिंकू रजक (30) निवासी फतेहपुर, शिवपुरी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पारदर्शी पन्नी में रखी 11.53 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी इस स्मैक को बेचने की तैयारी में था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह स्मैक कहां से लाता था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि शहर में नशीले पदार्थों के सेवन और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में भी कई तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब जिले के बाहर और अन्य राज्यों से आने वाले उन लोगों की भी जानकारी जुटा रही है, जो शिवपुरी में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे हैं।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, उपनिरीक्षक सुमित शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक आविद खान, प्रवीण त्रिवेदी, विवेक भट्ट, प्रधान आरक्षक गजेंद्र, जितेंद्र रायपुरिया, विनय सिंह, अवतार सिंह, मोहन चौहान, अवधेश कुमार, बीरबल सिंह, महेंद्र तोमर, राहुल कुमार, देवेंद्र रावत और राहुल रजक की विशेष भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *