1000758405

जंगली सूअर के हमले में दो सगे भाई घायल, चारा काटते समय खेत में हुआ हमला

1000758405

शिवपुरी। जिले के ईटमा गांव में रविवार सुबह जंगली सूअर के हमले में दो सगे भाई घायल हो गए। दोनों भाई खेत में भैंसों के लिए चारा काट रहे थे, तभी झाड़ियों में छिपे सूअर ने अचानक हमला कर दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ईटमा गांव निवासी संजय रावत अपने भाई मनीष रावत के साथ खेत पर चारा काटने गए थे। सुबह दोनों भाई खेत में काम कर रहे थे, तभी झाड़ियों में छिपा एक जंगली सूअर अचानक बाहर निकला और संजय रावत पर हमला कर दिया।

भाई को बचाने के लिए मनीष रावत जब आगे बढ़े तो जंगली सूअर ने उन पर भी हमला बोल दिया। सूअर के हमले से दोनों भाई घायल हो गए। घटना के दौरान दोनों ने शोर मचाया, जिसके बाद जंगली सूअर खेत से भाग गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में दोनों का उपचार जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस घटना के बाद ईटमा गांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली सूअरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और आए दिन फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ लोगों पर भी हमले कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *