पत्नी ने पैर दवाने से मना किया को पति ने काट दिया पत्नी का गाल, ननद में बचाया, पति पर FIR

शिवपुरी। खबर जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के खाती बाबा कॉलोनी से आ रही है जहां शराब के नशे में पति बना हैवान पति ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी ही पत्नी का गाल दांतों से काट डाला। घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में विनीता प्रजापति (36) पत्नी अनिल प्रजापति निवासी खाती बाबा कॉलोनी, दिनारा ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे वह घर पर सो रही थी। इसी दौरान उसके पति अनिल प्रजापति ने उसे पैर दबाने के लिए कहा। महिला के अनुसार वह उठकर पति के पैर दबाने लगी, लेकिन शराब के नशे में पति उससे विवाद करने लगा।
महिला का आरोप है कि अनिल प्रजापति ने गाली-गलौज करते हुए उससे पूछा कि वह उसके साथ क्यों नहीं सो रही है। जब उसने जवाब दिया कि वह उसके पास ही है, तो आरोपी पति ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिससे उसके कान में चोट आई। इसके बाद उसने दाहिने कान को दांतों से काट लिया, जिससे खून निकलने लगा।
महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी ननद मंजू प्रजापति जाग गईं और मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। इसके बाद महिला थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
