SHIVPURI NEWS-तेंदुआ पुलिस ने दो चोरी की बाइक की बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत तेंदुआ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है।
जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी जीतू जाटव (24) और छोटू उर्फ बंटी रावत निवासी ग्राम खरई, थाना तेंदुआ को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से थाना तेंदुआ में चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएल 4213 बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी हुई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमक्यू 6809 चोरी करना भी स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर दूसरी बाइक भी बरामद कर ली गई।
पुलिस ने दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त कर ली हैं। बरामद माल की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपए आंकी गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय कोलारस में पेश किया जाएगा।
कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू सिंह धाकड़, सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह जाट, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह सोलंकी, आरक्षक अंकित शर्मा, केदारीलाल, दूल्हे सिंह तथा चालक आरक्षक लोकेन्द्र झाला की विशेष भूमिका रही।
