1000753721

SHIVPURI NEWS – 42 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 8.40 लाख की खेप और बाइक जब्त

1000753721

शिवपुरी। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देहात थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 42 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख 40 हजार रुपए कीमत की स्मैक और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की है।

जानकारी के अनुसार देहात थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति लुधावली स्थित हवाई पट्टी के पीछे स्मैक बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के पास खड़े दो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मल्थू प्रजापति (38) निवासी लुधावली और चंदू आदिवासी (40) निवासी लुधावली बताए।

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 42 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 40 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा मौके से एक बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ देहात थाना में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर स्मैक सप्लाई नेटवर्क और अन्य तस्करों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, उपनिरीक्षक केदार सिंह, उपनिरीक्षक सुमित सेंगर, प्रधान आरक्षक दीपचंद्र, देवेंद्र सेन, आरक्षक सचेंद्र शर्मा, बदन सिंह, अरुण मेवाफरोस, बलवीर सिंह, राघवेंद्र रावत, नाहर सिंह, रिंकू शाक्य, लाखन बघेल और संजय धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *