टैंकर से पानी भरने से रोका, तो कर्मचारी पर फेंकी लोहे की बाल्टी; नाक फटी

1000753558

शिवपुरी। शहर के छोटा लुहारपुरा (दिनेश रेडियो के सामने वाली गली) में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे पानी के विवाद में एक युवक ने नगर पालिका के टैंकर कर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया


​मेमदपुर (थाना सिरसौद) निवासी फरियादी मजबूत सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त शिवसिंह धाकड़ के साथ टैंकर से पानी बांट रहा था। इसी दौरान आसू सोनी नामक युवक जबरन टैंकर के ऊपर चढ़कर पानी भरने लगा। जब मजबूत सिंह ने उसे मना किया, तो आसू मां-बहन की गंदी गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ में ली हुई लोहे की भारी बाल्टी खींचकर मार दी, जो सीधे मजबूत सिंह की नाक पर लगी। हमला इतना तेज था कि उसकी नाक फट गई और खून बहने लगा। घटना के वक्त मौजूद रामेश्वर कुशवाह और दिलीप रजक ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका सीएमओ इशांक धाकड़ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया है कि भीषण गर्मी में जनता की सेवा कर रहे नपा कर्मियों के साथ अभद्रता या हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *