1000747911

बहू और उसके परिजनों से परेशान 75 वर्षीय महिला पहुंचीं एसपी कार्यालय

मानसिक प्रताड़ना, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के लगाए आरोप

1000747911

शिवपुरी। शहर की पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में रहने वाली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी पुत्रवधु और उसके परिजनों पर मानसिक प्रताड़ना, गाली-गलौज और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर शुक्रवार को बुजुर्ग महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन सौंपा।

चित्रगुप्त मंदिर के पास रहने वाली मुख्त्यार बेगम का आरोप है कि उनकी पुत्रवधु शम्मो आए दिन उनके साथ अभद्र व्यवहार करती हैं और अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर मानसिक रूप से परेशान करती हैं। महिला ने बताया कि विरोध करने पर उन्हें झूठे पुलिस केस और कोर्ट मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है, जिससे वह लगातार भय और तनाव में जीवन जीने को मजबूर हैं।

बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि पुत्रवधु के भाई और अन्य रिश्तेदार भी घर पहुंचकर विवाद करते हैं। उनके अनुसार, परिजन अपशब्द बोलते हैं और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हैं। इससे परिवार का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है।

मुख्त्यार बेगम ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि उनकी पुत्रवधु ने अपने पूर्व वैवाहिक संबंध समाप्त किए बिना ही उनके पुत्र से विवाह किया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

महिला का कहना है कि लगातार हो रहे विवाद और मानसिक प्रताड़ना के कारण उनका परिवार परेशान है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने और मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *