1000743936

मेडिकल कॉलेज के सामने स्विफ्ट कार से स्मैक बेचते हफीज मोहम्मद गिरफ्तार, 14 लाख का माल बरामद

1000743936

शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्मैक बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 33.87 ग्राम स्मैक और एक स्विफ्ट कार जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को 27 मई को सूचना मिली थी कि मेडिकल कॉलेज के सामने कच्चे रास्ते पर एक युवक स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक युवक स्विफ्ट कार के पास खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हफीज पुत्र रफीक मोहम्मद उम्र 38 वर्ष निवासी हिम्मतगढ़ थाना पनिहार जिला ग्वालियर हाल निवासी गोल पहाड़िया ग्वालियर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोअर की जेब में रखी पारदर्शी पन्नी में 33.87 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी की बिना नंबर की स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाना में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है और वह आदतन अपराधी है। पुलिस अब उससे स्मैक के सप्लायर और नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, उपनिरीक्षक सुमित शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण त्रिवेदी, सहायक उपनिरीक्षक विवेक भट्ट, गजेन्द्र, जितेन्द्र रायपुरिया, विनय सिंह, अवतार सिंह, मोहन चौहान, महेन्द्र तोमर, राहुल कुमार, देवेन्द्र रावत, जितेन्द्र रावत, राहुल रजक, रवि शर्मा, दिलशाद खान एवं चालक शरद यादव की विशेष भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *