1000742779

बिना नंबर प्लेट दौड़ा रहे थे बाइक-स्कूटी, यातायात पुलिस ने 25 वाहन किए जब्त

1000742779

शिवपुरी। शहर में यातायात पुलिस ने बुधवार शाम बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर की गई कार्रवाई के दौरान 25 बाइक और स्कूटी जब्त कर यातायात थाने पहुंचाई गईं। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नाबालिग और स्कूली छात्र भी बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते मिले।

यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जब्त किए गए सभी वाहन चालकों को नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए गए। आवश्यक समझाइश देने के बाद वाहनों को छोड़ा गया।

उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने से अपराध या सड़क हादसे की स्थिति में वाहन की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और वैध नंबर प्लेट लगाकर ही वाहन चलाने की अपील की है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *