1000738898

शिवपुरी में ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार, पारदी युवकों पर दहशत फैलाने के आरोप

1000738898

शिवपुरी। जिले के सेवड़ा गांव के ग्रामीण बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने गांव के बाहर रहने वाले कुछ पारदी युवकों पर मारपीट, लूटपाट और दहशत फैलाने के गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी आए दिन शराब पीने के लिए पैसों की मांग करते हैं और विरोध करने पर लोगों के साथ मारपीट करते हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के बाहर डेरा जमाए कुछ पारदी युवक अवैध हथियार रखते हैं और चोरी, झगड़े व मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल रहते हैं। इससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उनके हौसले लगातार बढ़ रहे हैं।

ग्रामीण आकाश पाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह खेत से वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाला पारदी, इंदल पारदी और सोलन पारदी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने बाइक की चाबी निकालकर उससे 500 रुपए मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी जेब में रखे करीब 5 हजार रुपए निकाल लिए और उसके साथ मारपीट की।

आकाश पाल के मुताबिक घटना की शिकायत सुभाषपुरा थाना में दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने मामला भी कायम किया, लेकिन अब तक आरोपियों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *