1000738882

खनियाधाना साहू समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव 14 जून को, पहली बार स्वतंत्र मतदान से होगा चयन

1000738882

शिवपुरी। जिले की खनियाधाना तहसील में साहू समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। मंगलवार 26 मई 2026 को आयोजित सर्व साहू समाज की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत मां कर्मा बाई के जयकारों के साथ हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से अशोक साहू ठेकेदार को निर्वाचन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में तय किया गया कि अध्यक्ष पद का चुनाव 14 जून 2026 रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि खनियाधाना तहसील में पहली बार स्वतंत्र मतदाताओं द्वारा अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाएगा, जिससे समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है।

समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष संगठन की जिम्मेदारी युवाओं को सौंपने पर विशेष जोर दिया गया है। पुराने पदाधिकारियों ने युवाओं को आगे आकर समाज का नेतृत्व संभालने के लिए प्रेरित किया है। सर्व साहू समाज ने भरोसा जताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी, जिसमें समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *