शिवपुरी में आईएमए की सीएमई आयोजित, हृदय रोग व निसंतानता उपचार की नई तकनीकों पर हुआ मंथन

शिवपुरी। Indian Medical Association शिवपुरी द्वारा Ratan Jyoti Dalmia Heart Institute के सौजन्य से शनिवार 16 मई को होटल टूरिस्ट विलेज में कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए शिवपुरी के अध्यक्ष Dr. Sandeep Sharma ने की।
कार्यक्रम का संचालन संस्था की सह-सचिव Dr. Neerja Sharma ने किया। सीएमई में शिवपुरी शहर के विभिन्न विषयों के चिकित्सकीय विशेषज्ञों ने भाग लेकर चिकित्सा क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों पर चर्चा की।
मंचासीन अतिथियों के स्वागत के बाद ग्वालियर से आए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ Dr. Ravishankar Dalmia ने हृदय रोगों की आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ रहे हृदय रोगों और उनके आधुनिक उपचार के बारे में जानकारी साझा की।
इसके बाद स्त्री रोग एवं निसंतानता विशेषज्ञ Dr. Pratishtha Dalmia ने निसंतानता निवारण की आधुनिक तकनीकों और उपचार प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने दंपत्तियों में बढ़ती बांझपन की समस्या तथा नई चिकित्सा पद्धतियों से मिलने वाले सकारात्मक परिणामों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों ने चिकित्सा क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों और शोध आधारित उपचार पद्धतियों पर ज्ञानवर्धन प्राप्त किया। अंत में अध्यक्ष डॉ संदीप शर्मा ने सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
