swatantra shivpuri 85

मुंहबोले भाई ने BIRTHDAY-PARTY के बहाने बुलाकर महिला से किया RAPE, पूर्व सरपंच सहित 2 गिरफ्तार

swatantra shivpuri 85

शिवपुरी। रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला शिवपुरी की कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने मुंहबोले भाई (पूर्व सरपंच) पर होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पूर्व सरपंच और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह मुरैना जिले के जौरा निवासी पप्पू उर्फ महेंद्र जादौन को पिछले 20 वर्षों से जानती थी। वह उसे अपना भाई मानती थी और हर साल राखी भी बांधती थी। लेकिन आरोपी ने इस पवित्र रिश्ते का गला घोंटते हुए महिला के साथ दरिंदगी की।

घटनाक्रम के अनुसार, 13 मई को आरोपी पप्पू जादौन ने पीड़िता को फोन कर जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने शिवपुरी के घोड़ा चौराहे पर बुलाया। महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ वहां पहुंची, जहाँ आरोपी अपने साथी मदन भारद्वाज के साथ मौजूद था। इसके बाद दोनों आरोपी महिला को पास के ही एक होटल में ले गए।

पीड़िता का आरोप है कि होटल के कमरे में आरोपियों ने उसे जबरन शराब पिलाई। इसके बाद पप्पू जादौन ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, उसके साथी मदन भारद्वाज ने भी महिला के साथ अश्लील हरकतें और गलत काम करने की कोशिश की। किसी तरह चंगुल से छूटकर पीड़िता ने तत्काल अपने पति को फोन पर आपबीती सुनाई और पुलिस की शरण ली।

कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी पप्पू उर्फ महेंद्र जादौन (58 वर्ष) और मदन शर्मा उर्फ भारद्वाज (52 वर्ष) को शिवपुरी से ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *