swatantra shivpuri 54

नवविवाहिता को सुसाईड के लिए उकसाया: झांसी में मौत, पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

swatantra shivpuri 54

शिवपुरी। जिले के बामौरकलां थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतिका के पति और सास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
घटना 12 फरवरी 2026 की है, जब ग्राम निवौदा निवासी राखी कुशवाह पत्नी रामकुमार कुशवाह ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। चूंकि मामला नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का था, इसलिए झांसी के नवावाद थाने में जीरो पर मर्ग कायम कर डायरी बामौरकलां थाने भेजी गई थी।

अनुविभागीय अधिकारी पिछोर प्रशांत शर्मा द्वारा मामले की विस्तृत जांच की गई। जांच में पाया गया कि मृतिका राखी को उसके पति रामकुमार कुशवाह और सास श्रीमती विन्नीबाई द्वारा शादी के बाद से ही कामकाज के बहाने आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। इसी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर राखी ने आत्मघाती कदम उठाया। जांच के आधार पर थाना बामौरकलां में धारा 108, 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

आज दिनांक 07 मई 2026 को थाना प्रभारी संजय लोधी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय खनियाधाना में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बामौरकलां संजय लोधी, सउनि दिनेश पाण्डेय, सउनि संदीप कुमार कुजूर, प्रधान आरक्षक दिनेश प्रताप सिंह, आरक्षक बलराम अहिरवार और आरक्षक राहुल लोधी की विशेष भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *