swatantra shivpuri 53

शिवपुरी में कांग्रेस का चक्काजाम: नेताओं की राजनीति में जनता पिसी, चिलचिलाती धूप में घंटों तड़पे राहगीर, ड्राईवर बोले- राजनीति करनी है तो दिल्ली जाओ, हमें क्यों सता रहे हो…

हाईवे पर तड़पते रहे यात्री, ड्राइवर बोले- राजनीति करनी है तो दिल्ली जाओ, हमारा रास्ता मत रोको

swatantra shivpuri 53

प्रिंस प्रजापति@शिवपुरी। किसानों के नाम पर राजनीति चमकाने उतरी कांग्रेस ने गुरुवार को शिवपुरी के पड़ौरा चौराहे पर ढाई घंटे तक चक्काजाम कर आम जनता की मुसीबतें बढ़ा दीं। आगरा-मुंबई हाईवे पर किए गए इस प्रदर्शन के कारण चिलचिलाती धूप में सैकड़ों यात्री और ट्रक चालक घंटों फंसे रहे, जिससे चारों ओर अव्यवस्था का माहौल नजर आया।

चक्काजाम से पहले कांग्रेस नेताओं ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि हाईवे पर कॉरिडोर बनाया जाएगा ताकि एम्बुलेंस और कच्चा माल ले जा रहे वाहनों को रास्ता मिल सके। साथ ही जाम में फंसे लोगों के लिए भोजन और पानी के इंतजाम की बात कही गई थी। लेकिन धरातल पर न तो कोई कॉरिडोर दिखा और न ही प्यासे यात्रियों को पानी मिला। फल और सब्जियों से लदे ट्रक घंटों धूप में खड़े रहे, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान की आशंका है।

जनता का फूटा गुस्सा: दिल्ली जाकर करो प्रदर्शन
जाम में फंसे ट्रक चालक सतीश ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ड्राइवरों को परेशान करने से किसानों की समस्या का समाधान नहीं निकलेगा। उन्होंने दो टूक कहा, अगर प्रदर्शन ही करना है तो दिल्ली जाकर सरकार का घेराव करें, हाईवे रोककर आम जनता का गला घोंटने से क्या हासिल होगा? चक्काजाम में फंसे कई यात्रियों ने भी इस तरीके को अनुचित बताया।

केवल फोटो खिंचवाने तक सीमित रहा शक्ति प्रदर्शन
प्रदर्शन में विधायक फूल सिंह बरैया, पूर्व मंत्री लाखन सिंह बघेल और विधायक बाबू जंडेल सहित कई कांग्रेसी दिग्गज शामिल हुए, लेकिन इनका पूरा ध्यान भाषणबाजी और फोटो खिंचवाने पर ही रहा। जनता की बढ़ती परेशानी को देख जब सवाल उठे, तब कहीं जाकर ढाई घंटे बाद जाम खोला गया। चेतावनी दी गई है कि आगे और बड़ा आंदोलन होगा, जिससे शिवपुरी की जनता में आगामी दिनों को लेकर और भी चिंता बढ़ गई है।

विधायक बोले- लोगों की परेशानी देखते हुए जल्दी खत्म किया जाम

जब इस संबंध में विधायक कैलाश कुशवाह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए चक्काजाम कम समय में समाप्त कर दिया गया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *