जीके हेरिटेज स्कूल में यातायात पाठशाला: बच्चों को हेलमेट के महत्व की दी जानकारी

image 41

शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट अभियान के तहत यातायात पुलिस ने जीके हेरिटेज स्कूल में यातायात पाठशाला का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट के महत्व और सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई, साथ ही सुरक्षित वाहन चलाने और दूसरों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *