swatantra shivpuri 113

SHIVPURI NEWS-करैरा में प्रशासन अवैध भंडारण पर की कार्रवाई: 1650 क्विंटल अनाज जब्त, 2 गोदाम सील

swatantra shivpuri 113

शिवपुरी। करैरा क्षेत्र में अवैध भंडारण और अनियमितताओं पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो गोदामों को सील कर दिया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीएम अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को छापेमारी की, जिसमें राधेश्याम ट्रेडर्स और कृष्णा ट्रेडर्स के गोदामों की जांच की गई।

जांच के दौरान करीब 1650 क्विंटल अनाज का स्टॉक मिला, जिसमें 1200 क्विंटल गेहूं, 200 क्विंटल ज्वार और 250 क्विंटल मूंगफली शामिल है। दस्तावेजों की जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों गोदामों को सील कर दिया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *