swatantra shivpuri 106

नरवर तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप: दोगुनी रकम लेने के बाद भी नहीं मिली नकल, कलेक्टर से शिकायत

swatantra shivpuri 106

शिवपुरी। जिले की नरवर तहसील में भ्रष्टाचार और लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्राम सीहोर निवासी भीकम सिंह गुर्जर ने कलेक्टर को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि तहसील के बाबू उनसे नकल (दस्तावेज) देने के नाम पर तय शुल्क से दोगुनी राशि वसूल रहे हैं, इसके बावजूद समय पर नकल उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

पीड़ित ने बताया कि नकल प्राप्त करने के लिए कई बार तहसील के चक्कर लगाने पड़े, लेकिन हर बार पैसे की मांग की गई। आरोप है कि रकम देने के बाद भी काम नहीं हुआ, उल्टा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और मोबाइल तक छीन लिया गया। भीकम का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी उसके पास मौजूद है।

भीकम सिंह गुर्जर ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने इस मामले की मौखिक शिकायत एसडीएम करैरा से की, लेकिन वहां भी उन्हें गंभीरता से नहीं सुना गया और भगा दिया गया। लगातार हो रही परेशानी से त्रस्त होकर उन्होंने अब कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।

पीड़त ने कलेक्टर से दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और समय पर नकल उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि इस प्रकार की व्यवस्था पर रोक नहीं लगी, तो आम नागरिकों को इसी तरह परेशान होना पड़ेगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *