swatantra shivpuri 105

SHIVPURI NEWS-7 मई को होनी है बेटी की शादी: बैंक से जमा पैसे नहीं निकलने पर पिता की DM से गुहार

swatantra shivpuri 105

शिवपुरी। जिले में एक पिता ने बेटी की शादी से पहले आर्थिक संकट का सामना करते हुए कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है। आलोक कुमार त्रिपाठी ने आवेदन देकर बताया कि उनकी बेटी की शादी 7 मई 2026 को तय है, लेकिन बैंक से जमा रकम नहीं निकल पाने के कारण तैयारियों में गंभीर बाधा आ रही है।

प्रार्थी ने बताया कि उन्होंने वर्षों की बचत इसी शादी के लिए जमा की थी, लेकिन अब आवश्यकता के समय राशि नहीं मिल रही है। ऐसे में शादी की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं और परिवार चिंतित है। उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया है कि संबंधित बैंक को निर्देश देकर उनकी राशि निकालने में मदद कराई जाए।

आवेदन में उन्होंने इसे अपनी मजबूरी बताते हुए कहा है कि समय पर पैसे नहीं मिलने से सामाजिक और पारिवारिक संकट खड़ा हो सकता है। अब प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर राहत प्रदान की जाएगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *