1000566299

जुए में हारे ढाई लाख, बचने के लिए रची लूट की झूठी कहानी; पुलिस पूछताछ में खुला राज

1000566299

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा लूट की झूठी कहानी गढ़ने का मामला सामने आया है। ग्राम इमलावदी निवासी 35 वर्षीय मुकेश बैरागी गुरुवार शाम फोरलेन हाईवे स्थित बरखेड़ा तिराहे पर बेहोशी की हालत में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बदरवास अस्पताल में भर्ती कराया, जहां होश में आने के बाद युवक ने खुद के साथ लूट की वारदात होने की बात कही।

युवक ने पुलिस को बताया कि तीन बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल मांगने के बहाने उसे रोका, मारपीट की और उसके पास रखे करीब 2.50 लाख रुपए व सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस को उसकी कहानी पर संदेह हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक से गहन पूछताछ की, जिसमें वह अधिक देर तक अपनी बात पर कायम नहीं रह सका।

पूछताछ में युवक ने सच्चाई कबूल करते हुए बताया कि वह जुए में 2.50 लाख रुपए हार गया था और इस नुकसान को छिपाने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी बनाई थी। इतना ही नहीं, उसने बेहोशी का नाटक भी किया ताकि मामला वास्तविक लगे। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के खिलाफ झूठी सूचना देने पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *