1000566102

शिवपुरी में नवागत कलेक्टर का हुआ अभिनंदन, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

1000566102

शिवपुरी। जिले में पदस्थ नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा से राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के समय परिवर्तन सहित शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं जिला सचिव राजकुमार सरैया ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों के लंबित क्रमोन्नति एरियर के भुगतान, शेष शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ दिलाने तथा जिला एवं विभागीय परामर्शदात्री बैठकों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर भी कलेक्टर का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इन बैठकों का आयोजन नहीं होने से कर्मचारियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि उठाए गए सभी मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर संगठन मंत्री हिम्मत सिंह सोनकर, तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, राजीव पुरोहित एवं अजय बाथम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *