1000559042

6 दिन से लापता किसान की कुएं में मिली लाश: हत्या के आरोप में चक्काजाम, फिर दबाब में हुई FIR

पुलिस ने दबाब में दर्ज की एफआईआर या नाकामी को छुपाने की जुगत

1000559042

प्रिंस प्रजापति, शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ग्राम टोड़ा निवासी सीताराम रावत उम्र करीब 45 वर्ष बीते 9 अप्रैल से लापता थे, जिनकी तलाश में जुटे परिजनों ने थाने में सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार 15 अप्रैल को सीताराम का शव टोरियापुरा गांव के एक कुएं में तैरता मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों के अनुसार, 10 अप्रैल की रात सीताराम टोरियापुरा में आकाश बेड़िया के घर खाना खाने गए थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर परिजनों ने बैराड़ थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच एक अहम विवाद भी सामने आया है 8 अप्रैल को खेत में भिंडी की फसल चर जाने को लेकर सीताराम का अंकेश गुर्जर और कप्तान गुर्जर से विवाद हुआ था। आरोप है कि इस विवाद के दौरान उन्हें धमकाया गया, जिससे वह मानसिक तनाव में थे। परिजनों का कहना है कि इसी विवाद के चलते उनकी संदिग्ध मौत हुई है।यहां पुलिस यदि गुमशुदगी के बाद भी सक्रियता नही दिखाई।

शव मिलने के बाद आरोपियों के विरुद्ध नाम दर्ज एफआईआर की मांग पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बैराड़-टोरिया तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। करीब ढाई घंटे तक चले इस जाम से यातायात पूरी तरह बाधित रहा। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों को बचाने के आरोप लगाए। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पुलिस व तहसीलदार पहुंचे, लेकिन समझाइश के बावजूद लोग नहीं माने।

एफआईआर के बाद खुला जाम, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
आखिरकार दबाव में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, तब जाकर जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल हो सका। परिजनों ने साफ कहा है कि उन्हें न्याय चाहिए और दोषियों की गिरफ्तारी की बात कही है।

इस बीच सवाल यह भी है कि गुमशुदगी की सूचना के बावजूद पुलिस सक्रिय क्यों नहीं हुई? क्या समय रहते कार्रवाई होती तो एक जान बच सकती थी? फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने बैराड़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *