1000558675

खनियांधाना की बेटी स्मृति पांडेय ने रचा इतिहास, प्रदेश मेरिट में 9वां स्थान

1000558675

शिवपुरी। जिले के खनियांधाना क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण उस समय सामने आया जब कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणामों में स्थानीय छात्रा स्मृति पांडेय ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान हासिल किया। शिक्षक राजेश देव पांडेय की सुपुत्री स्मृति ने 500 में से 491 अंक (98.20%) प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और फोन लगातार बजते रहे।

1000558676

स्मृति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि परिणाम से पहले वह काफी नर्वस थीं, लेकिन अच्छे अंक आने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनका मानना है कि पढ़ाई को बोझ न समझते हुए स्मार्ट वर्क और विषयों की गहरी समझ ही सफलता की असली कुंजी है।

भविष्य की योजनाओं को लेकर स्मृति ने बताया कि वह इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं और इसके लिए जेईई की तैयारी करेंगी। साथ ही उनका लक्ष्य सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना है। स्मृति की इस उपलब्धि से पूरे खनियांधाना क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और हर कोई उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *