swatantra shivpuri 58

ड्रायवर शराब पीकर सो गया: क्लीनर चला रहा था यात्रीयों से भरी बस, डिवाईडर में जा घुसी- SHIVPURI NEWS

swatantra shivpuri 58
swatantra shivpuri 58

शिवपुरी। खबर जिले के सतनवाडा थाना क्षेत्र के कांकर गांव से आ रही है। जहां आज देर रात्रि ग्वालियर शिवपुरी रोड पर सिकरवार बस हादसे का शिकार हो गई। यह यात्रीयों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाईडर में जा घुसी। जिससे बस में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सतनबाड़ा थाना प्रभारी ने मय फोर्स के मौके पर पहुंचकर बस से घायल सवारियों को बाहर निकाल कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया और बाकी सवारियों को मौके से उनके गंतव्य तक पहुंचाया

जानकारी के मुताबिक सिकरवार बस सर्विस की ग्वालियर-गुना के बीच चलने वाली बस उम्र MP 07 P 1586 ग्वालियर से सवारियों को भरकर शिवपुरी की ओर आ रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया।गनीमत रही कि बस पलटने से बाल बाल बच गई। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त बस में सवार आधी सवारी सो रहीं जिससे घटना घटित होते ही बस में चींख पुकार मच गई।

बता दें बस में तीन सवारियों को मुख्य रूप से चोटें आई है। जिनका मेडिकल पुलिस द्वारा कराया गया है। शेष सवारियों को मामूली चोटें आई है। बताया गया है जिस वक्त बस सड़क दुर्घटना का शिकार हुई उस वक्त बस को ड्राइवर की जगह कंडक्टर चला रहा था। सवारियों की माने तो बस स्टाफ ने शराब भी पी रखी थी। सड़क दुर्घटना का शिकार हुई बस की जांच सतनबाड़ा थाना पुलिस कर रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *