SHIVPURI NEWS- खुले में शौच गए युवक को पकडकर जमकर धुना,FIR

शिवपुरी। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के खलक सिंह चौराहे से आ रही है। जहां एक युवक को खुले में शौच जाने पर दो युवकों ने जमकर मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत पीडित युवक ने पुलिस थाना खनियांधाना में की। जहां पुलिस ने इस मामले में आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना मेें ले लिया है।

जानकारी के अनुसार आदर्श कोली निवासी खलकसिंह चौराहा वार्ड क्रमांक 10 खनियाधाना के द्वारा बताया गया कि मैं गल्ला मंडी के पीछे सहकारी जमीन पर खुले में शौच के लिए जा रहा था तभी सोनू जैन एवं उसके साथी ने मुझे अश्लील गालियां दी और लात घुसे और पत्थर से मारा यह घटना गुरुवार सुबह 7 बजे के लगभग बताई जा रही है तभी वहां आदर्श के दो और साथियों ने देखा तो उन लोगों ने आकर बचाया और अपने घर जाकर पिता को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचे तो पुलिस थाना में उनकी सुनवाई कर आरोपियों के खिलाफ धारा 323,294,506,34 आदि धाराओं के साथ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *