शिवपुरी की पूजा त्रिपाठी दुबई में SINGING कॉम्पटीशन के फाईनल राउण्ड में पहुंची, दुबई में देगी अपनी प्रस्तुति

शिवपुरी। जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां युवा और युवतीयां कई प्रतियोगी परीक्षाओं में शिवपुरी का नाम देश विदेश में रोशन कर रहे है। इसी बीच आज हम बात कर रहे है शिवपुरी की पूजा मयंक त्रिपाठी की। जिन्होंने हाल ही में आयोजित आॅल इंडिया आपन मिस सिंगिंग कॉप्टीशन में ग्वालियर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त् किया। जिसके चलते उन्हें अब दुबई में इस कॉम्पटीशन में फाईनल राउण्ड देना होगा।
पूजा त्रिपाठी ने बताया है कि इस कॉप्टीशन में उन्हें उनके गुरू आत्मानंद शर्मा की का मार्गदर्शन मिला। जिसके चलते वह इस कॉप्टीशन में जीत पाई। यहां गता दे कि पूजा के पति मयंक त्रिपाठी भी गायक है उनका अभी हाल में है अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान आए रहे रघुनंदन भगन रिलीज हुआ था। जिसे यूट्यूब पर कई लोगों ने देखा था। उनकी पत्नि पूजा त्रिपाठी अभी अपनी म्यूजिक क्लास नरेन्द्र नगर में संचालित करती है।
