बाईक चोरों ने दी पुलिस को खुली चुनौती,एक ही रात में कई बाईकें चोरी, ट्रक में भरकर ले गए

शिवपुरी। खबर सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां सिटी कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक ही रात में कई घरों के बाहर खडी बाईकों को निशाना बनाते हुए चोरी की बारदात को अंजाम दिया है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वह इन गाडियों को चोरी कर ट्रक में भरकर ले जाते हुए सीसीटीव्ही में कैद हुई है। इस घटना को देखकर ऐसा लग रहा है कि चोरों ने पुलिस को खुला चैलेंज दिया है। अब पुलिस सीसीटीव्ही के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात 5-6 बदमाश एक ट्रक लेकर कोतवाली क्षेत्र के बायपास पर पहुंचे थे। जहां चोरों ने दो बाइक स्टार गोल्ड होटल से चोरी की। जिनमें से एक बाइक चौकीदार मनीष खरे की थी। चोरों ने ग्वालियर बायपास के रहने वाले कुनाल कुशवाह की बाइक चोरी कर ली, इसके साथी कुलदीप कुशवाह और अमरीश यादव की बाइक भी चोरी हुई है। कुलदीप कुशवाह 26 जनवरी को ही नई बाइक खरीदकर लाया था बताया गया है कि चोर कंट्रोल रूम के सामने से भी एक बाइक चुरा ले गए।

बताया गया है कि चोरों ने सभी बाइकों को चोरी किया फिर बाद में उन्हें ट्रक में रखकर अपने साथ ले गए। अब तक दो स्प्लेंडर, दो पल्सर और एक बुलेट बाइक चोरी होने की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई जा चुकी है। इसके अतिरिक्त बाइक चोरी की संख्या बढ़ भी सकती है। खास बात रही कि चोर ट्रक लेकर बाइकों को समेट कर अपने साथ ले गए। इस घटना से रात में पुलिस गश्ती पर सवाल खड़े हुए हैं। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *