SHIVPURI NEWS- हाईवे पर चलते ट्रक में ड्रायवर को आया हार्ड अटैक,अस्पताल में तोडा दम

शिवपुरी। खबर फोरलाईन से आ रही है। जहां एक ट्रक के ड्रायवर की ट्रक चलाते में अचानक तवियत बिगड गई। जिसके चलते उसका साथी क्लीनर उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचा और वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्रायवर को सीने में दर्द हुआ था। इस मामले की सूचना पुलिस ने मृतक परिजनों को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सनत पुत्र अनिल दास उम्र 60 साल बीरभूमि पश्चिम बंगाल कोलकता से पीवीसी पाईप ट्रक मे लेकर अहमदावाद के लिए जा रहे थे। जहां शिवपुरी में मिलन ढाबा पर खाना खाने के बाद वह ट्रक चलाने बैठा तो उसके सीने में दर्द हुआ। उसके बाद उसे उपचार के लिए ​साथी जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां युवक ने उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *