LOVE में धोखा: पहले प्यार में फंसाया, 3 साल तक LIV-IN में रहा और उसके बाद प्लॉट के पैसे हडप लिए

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी यानी लिव इन पार्टनर पर प्यार में धोखादेने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया से की। जहां पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए पीपलखाडी गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद पड़ोसी कुलदीप पुत्र सांवले परिहार ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर 3 साल तक पत्नी बनाकर रखा इस दौरान कुलदीप ने प्रधानमंत्री आवास कुटीर दिलाने के नाम पर धोखे से 22 बाई 25 वर्ग फुट का प्लाट अपने नाम कर लिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और उसका प्लाट वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
Advertisement
