केनरा बैंक में नौकरी का झांसा देकर आशिक के अकाउंट से 14 लाख रूपए की ठगी,बैंक से नोटिस आया तब पता चला कि फ्रॉड हो गया है

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आ रही है। जहां आज एक छात्र ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। युवक का आरोप है कि यह ठगी उसके साथ केनरा बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर की गई है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।

जानकारी के अनुसार आशिक पुत्र राजेश जाटव निवासी कुंवरपुर शिवपुरी ने बताया कि मैं स्टूडेंट हूं 2 माह पहले सोशल साइट्स इंस्टाग्राम पर मोबाईल नंबर 9518223087 से संपर्क हुआ जिसने अपना नाम हर्ष कुमार निवासी दिल्ली बताया और कहा कि तुम्हारी नौकरी केनरा बैंक में तुम्हारे आसपास की ब्रांच में लगवा दूंगा इसलिए आप अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड व बैंक पासबुक भेज दो जिस पर मैंने सभी डॉक्यूमेंट व्हाट्एप्प कर दिये।

हर्ष कुमार ने कहा कि केनरा बैंक में 1000 में खाता निकलेगा और बताया कि उसमें हमारा मोबाइल 9889640576 संलग्न होगा जिसमें आपको एक छोटा मोबाईल भी मिलेगा। इसके बाद हर्ष कुमार का मोबाइल बंद हो गया। 20 जनवरी 2024 को उसे बैंक से नोटिस आया की आपके खाते में संदिग्ध लेनदेन हुआ है जिसके बाद उसने बैंक जाकर पता किया तो उसे पता चला कि उसके खाते से 2 माह में 1378297 रु.का लेन-देन हो चुका है। इससे परेशान पीड़ित छात्र ने बैंक और एसपी ऑफिस में आवेदन देकर खाता बंद कराने और ठग के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *