सरकारी जमींन पर माफियाओं ने जमा रखा का कब्जा, फोरेस्टकर्मी ने रोका तो जमकर पीट दिया,महिला सहित चार पर FIR

शिवपुरी। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के वन परिक्षेत्र शेरगढ बीट से आ रही है। जहां बीते रोज वनकर्मीयों के साथ भू माफियाओं ने जमकर मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत फोरेस्ट के कर्मचारीयों ने नरवर थाने में की। जहां पुलिस ने महिला सहित चार आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
पुलिस थाना नरवर में शिकायत करते हुए नरवर रेंज के शेरगढ बीट पर तैनात वन रक्षक अनिल कुमार शर्मा उम्र 35 साल ने बताया कि वह शेरगढ बीट के कक्ष क्र.पीएफ 917 में सुघरसिंह बघेल ने ठाकुर बाबा के सामने फॉरेस्ट की जगह में अवैध कब्जा कर रखा है। करीब 20 दिन पहले मैं डिप्टीरेन्जर कमलकिशोर शर्मा के साथ अवैध कब्जा हटवाने गया था। तभी से बघेल मुझसे रंजिश रखने लगा था और मुझे धमकी भी दी थी।
दो दिन पहले घर की गली में सुघरसिंह बघेल, महिला प्रीति कुशवाह, नारायण बघेल और कल्ली गुर्जर ने मुझे घेरकर मेरे साथ मारपीट कर दी। वन कर्मी की शिकायत पर नरवर थाना पुलिस ने महिला सहित चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
