सिंध नदी से अवैध रेत भरकर ले जा रहे ट्रैक्टर का VIDEO वायरल ,तहसीलदार ने किया जप्त

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के बदरवास से आ रही है। जहां बीते रोज सिंध नदी के घुरवार घाट से अवैध रेत का उत्खनन कर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली का वीडियों कल शोसल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इस वीडियों बायरल के बाद प्रशासन ने इस ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर लिया है।
यहां बता दे कि यह कार्यवाही वीडियो सामने आने के बाद हुई और इस कार्यवाही को अंजाम बदरवास तहसीलदार ने दिया है। बदरवास तहसीलदार प्रदीप भार्गव ने बताया कि जांच के लिए घुरवार घाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिंध घाट से पहले रेत से भरे ट्रैक्टर को रोक लिया था। हालांकि, ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से भाग गया। रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्ती की कार्रवाई की गई।
बता दे की सिंध नदी पर बने स्टॉप डैम के गेट को खोलकर पहले रेत माफियाओं के द्वारा नदी का पानी खाली कर दिया जाता है इसके बाद पानी उतरने के बाद रेत का उत्खनन कर रेत का परिवहन किया जाता है। वहीं स्टॉप डैम के हटने के बाद नदी का पानी खाली होने के चलते किसानों को फसलों के लिए पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।
