SHIVPURI NEWS- युवती से आज तुम मस्त लग रही हो बोलना पडा भारी,1 साल की जेल

शिवपुरी। खबर जिले के मायापुर थाा क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते 29 जनवरी 2020 को एक महिला के साथ छेडछाड करने और बदतमीजी करने के आरोप में माननीय न्यायालय ने आरोपी को 1 साल की जेल की सजा सुनाई है। इस मामले में शासन की और से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजक पंजाब सिंह द्धारा की गई।

अभियोजन के अनुसार बीते 29 जनवरी 2020 को एक महिला ने ​पुलिस थाना मायापुर में शिकायत करते हुए बताया कि वह सुबह 7 बजे वह उसके पडुआ वाले खेत पर चारा काट रही थी तभी वहां राजेश जाटव निवासी ग्राम गुरूकुदवाया का आया और बुरी नीयत से उसका हाथ पकड लिया और बोला कि ‘आज तुम मस्त लग रही हो’ । यह सुनकर महिला घबरा गई और आरोपी के हाथ से अपना हाथ झटकाकर अपने घर आई और यह बात जेठानी को बताई परन्तु घर पर महिलाएं अकेली होने से दूसरे घटना की रिपोर्ट पीडिता द्वारा दर्ज कराई गई।

पीडिता की रिपोर्ट को थाना मायापुर द्वारा धारा 354 (क) (1) (ⅰ), 354 (क) (1) (iv) भा.द.स. के अन्तर्गत दर्ज किया गया है और विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया, जिस पर सुनवाई करते हुए माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी राजेश को उक्त घटना में दोषी पाया एवं 01 वर्ष के कारावास सं दण्डित किया। प्रकरण में पंजाब सिंह सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पिछोर द्वारा पैरवी की गई आरोपी को समुचित दंड देने की गुजारिश की।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *