शादी का झांसा देकर युवती से 4 साल तक RAPE,7 लाख 50 हजार रूपए और जेवर लेकर दूसरी महिला के साथ भाग गया

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने ही प्रेमी पर लगातार 4 साल तक रेप करने और उसके साथ धोखाधडी कर 7 लाख 50 हजार रूपए नगद लेकर दूसरी महिला के साथ फरार होने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीडिता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए महिला ने बताया है कि उसकी मुलाकात चार साल पहले जामखो के भूरा पुत्र नक्टू धाकड के साथ हुई थी। शादी के बाद से आरोपी उसे फतेहपुर पर रखे हुए था और शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार 4 साल से रेप कर रहा था। महिला का आरोप है कि उसे आरोपी भूरा पर पूरा भरोषा था जिसके चलते उसने अपने एक प्लॉट का सौंदा 20 लाख रूपए में किया। जिसके चलते तीन अलग अलग बार में आरोपी ने इस प्लॉट के पैसों में से साढे 7 लाख रूपए अपने पास रख लिए।

महिला का आरोप है कि उसके बाद आरोपी उसके सोने चांदी के गहने और साढे सात लाख रूपए लेकर किसी दूूसरी महिला के साथ भाग गया। जिसके चलते अब महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया से की। जहां पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की बात कही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *