किसानों के उत्थान के लिए किसान संगठित होकर भारतीय किसान संघ के सदस्य बने : जिला अध्यक्ष बृजेश

बैराड़। भारतीय किसान संघ के सदस्यता महा अभियान के तहत शनिवार को बैराड़ तहसील में भारतीय किसान संघ का 3 वर्ष के लिए संगठन के सदस्यों द्वारा रसीद काटकर सदस्य बनाय गया। जिसमे नगर के मुख्य मार्ग पर सभी दुकानदार व्यवसायी और शासकीय कर्मचारियों को भारतीय किसान संघ का सदस्य बनाया गया। भारतीय किसान संघ किसानो का किसानो के लिए किसानो के द्वारा चलाये जाने बाला गैर राजनैतिक राष्ट्रबादी संगठन है जिसकी प्रत्येक तीन वर्षो मे सदस्य्ता की जाती है।
इस वर्ष जिला शिवपुरी को 60 हज़ार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया हे,जिसके तहत सदस्य्ता अभियान 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलाया जाना है। भारतीय किसान संघ के सदस्य बनाने के लिए सतत प्रयास में ग्वालियर संभाग के अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव, जिला अध्यक्ष बृजेश सिंह धाकड़, जिला कोषाध्यक्ष योगेश वर्मा, बैराड़ तहसील अध्यक्ष राजकुमार रावत, तहसील मंत्री शीशपाल यादव बालापुर, बैराड़ नगर अध्यक्ष जितेंद्र रावत, मोहनलाल कुशवाहा राजेंद्र रावत गणेश धाकड़ आदि सदस्य मौजूद रहे।