मायके जाने से मना किया तो नवविवाहिता ने पति के सिर में मार दी कुल्हाड़ी : बेहटे से मारपीट, FIR

शिवपुरी। अपनी पत्नि को मायके जाने से रोकना एक पति को महंग पड़ गया। मामला तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा से आ रही है जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति के सिर में महज इसलिए कुल्हाड़ी मार दी क्योंकि उसके पति ने उसे मायके नहीं जाने दिया। पीड़ित पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने बुधवार को पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज विवेचना में लिया है।

जानकारी के अनुसार डेहरवारा का रहने वाला 41 साल के अशोक धाकड़ की शादी नहीं हुई थी। करीब दस दिन पहले अशोक ने उड़ीसा की रहने वाली 32 साल की तुलसी गुप्ता से शादी शपथ पत्र के आधार पर कर ली थी। शादी के करीब आठ दिन बाद महिला ने अशोक धाकड़ से कहा कि उसे अपने मायके जाना है।

बता दें कि बकौल अशोक धाकड़ वह और उसकी पत्नी तुलसी, पेरूआ सिरिया वाले कुआं पर गए थे, वहां उसने अशोक धाकड़ से कहा कि वह अपने मायके जाना चाहती है। इस पर अशोक ने उससे कहा कि अपने घर वालों को फोन करके बुला लो उसके बाद चली जाना।

इस पर तुलसी नाराज हो गई और उसने न सिर्फ अपने पति अशोक धाकड़ को गालियां दीं बल्कि उसके सिर में कुल्हाड़ी मार दी और कुल्हाड़ी के बेहटा से उसकी मारपीट कर दी। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *