SHIVPURI NEWS- प्यासी जनता के लिए नगर पालिका पहुंची पार्षद नीलम बघेल, कार्यालय में जड दिए ताले

शिवपुरी। भ्रष्टाचार का गढ बनी शिवपुरी नगर पालिका आज फिर सुर्खियों में है। आज शिवपुरी नगर पालिका में भाजपा पार्षद और पीआईसी की सदस्य नीलम बघेल ने पानी की समस्या को लेकर नगर पालिका पहुंचकर नगर पालिका के गेट पर ताला जड दिया है। इस मामले में नपा पार्षद का आरोप है कि उनके बार्ड में मोटर खराब पडी है और जनता बूंद बूंद पानी को तरस रही है। वह लगातार शिकायतें कर चुकी है। परंतु उनकी सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने यह कदम उठाया है।
नगर पालिका में ताला जडने के बाद नील मघेल ने कहा कि वह वार्ड क्रमांक 11 से सत्ताधारी दल यानी भाजपा की पार्षद है और वह लगातार एक के बाद एक 4 बार चुनकर परिषद में पहुंची है। इस बार वह पीआईसी की मेंवर भी है। परंतु उसके बाद भी नगर पालिका में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। नीलम बघेल का आरोप है कि उनके वार्ड मेें बीते 1 माह से दो मोटर खराब है। वह लगातार शिकायतें कर रही है। परंतु उसके बाबजूद भी उनकी मोटरों को नपा प्रशासन सही नहीं करा रहा। जिसके चलते उसके वार्ड में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।
इसके ही नीलम बघेल ने आरोप लगाते हुए बताया है कि नगर पालिका कमीशन खोरों का अड्डा बन चुका है। यहां जो कमीशन देता है उसी के वार्ड में काम होते है। लोग नामांतरण के लिए नपा के चक्कर लगा रहे है। परंतु उनकी कोई सुनने बाला नहीं है। नीलम बघेल ने बताया है कि यह हालात सिर्फ उनके बार्ड की नहीं है वल्कि पूरे नगर पालिका क्षेत्र में यही स्थिति है। जिसके चलते वह इस तरह के कदम उठाने के लिए मजबूर हुई है।