अज्ञात वाहन ने घर के इकलौते चिराग को उडाया,मौत- KOLARAS NEWS

शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के रिजौदी गांव से आ रही है। जहां फोरलेन हाईवे ने एक युवक को उडा दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सौरभ पुत्र खच्चूराम परिहार उम्र 25 साल निवासी रिजौदा अपने घर से पैदल पैदल घूमने किला था। तभी फोरलेन हाईवे के पास किसी अज्ञात बाहन ने सौरभ को उडा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सौरभ घर का इकलौता चिराग था। उसकी शादी को भी 4 साल हो गए। परंतु उसके यहां कोई बच्चा भी नहीं था। इस हादसे की सूचना पर गांव में मातम पसर गया है।
Advertisement
