करैरा में गरजे नरेन्द्र सिंह तोमर: पाकिस्तान में दो दो किलो आटे के लिए परेशान है,मेरा देश आधी दुनिया का पेट भर रहा है

शिवपुरी। आज शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक के समर्थन में चुनावी सभा को संवोधित करने आए केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर जमकर बसरे। उन्होंने सभा को संवोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान में एक-एक आदमी दो-दो किलो आटे के लिए परेशान घूम रहा है। यह मेरा देश है, जो आधी दुनिया का पेट भरने का काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि नजरों को चुरा कर राजनीति नहीं करनी चाहिए, बल्कि जनता की नजरों से नजरें मिलाकर राजनीति करनी चाहिए। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, जब भारत टूटा ही नहीं तो जोड़ने की कोशिश क्यों की जा रही है। यह सब मुर्ख बनाने का काम राहुल गांधी के द्वारा किया गया है।

मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, तब तक कोई भी भारत माता की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता है। ऐसे प्रधानमंत्री को ताकत देने का काम हम सभी को करना है। राहुल गांधी इधर-उधर की बातें छोड़कर मध्य प्रदेश आए और देखें… दिग्विजय सिंह, कमलनाथ का कुर्ता फाड़ रहे हैं और कमलनाथ, दिग्विजय सिंह का कुर्ता फाड़ रहे हैं। राहुल गांधी यह कुर्ते ही अगर रफू करा लें तो कांग्रेस पार्टी बची रहेगी। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत के साथ अन्य क्षेत्रीय भाजपा नेता मौजूद रहे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *