करैरा में गरजे अमित शाह: बोले कांग्रेस आई तो लाडली बहना बंद हो जाएगी,कांग्रेस ने 70 साल धारा 370 को गोदी में खिलाया

शिवपुरी। आज शिवपुरी जिले के करैरा और पिछोर विधानसभा के दौरे पर आए भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केन्द्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह कांग्रेस पर जमकर गरजे। उन्होंने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि अगर कांग्रेस आ गई तो लाडली बहना योजना और किसानों की योजनाएं भी बंद हो जाएगी। अमित शाह ने करैरा में कृषि उपज मंडी में विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 4C के मार्ग पर चलती है। C फॉर करप्शन, C फॉर कमीशन और C फॉर कम्युनल दंगे और C फॉर क्रिमनलों की पॉलिटिक्स की पार्टी है।
अपने उद्भोधन में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, कांग्रेस ने कई सालों तक मध्यप्रदेश को अंधेरे में रखा। मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाया। और दूसरी तरफ भाजपा की सरकार ने 18 साल में किसान, पिछड़ा, दलित, आदिवासी, महिला, युवा हर एक के लिए काम किया। कमलनाथ हिम्मत है तो जवाब दो: मैं कमलनाथ से कहने आया हूं कि जरा भी हिम्मत है तो मेरी बातों का जवाब देना। कमलनाथ 2002 में जब मध्यप्रदेश छोड़कर गए, तब यहां सिर्फ 23 हजार करोड़ का बजट था।
आज 2023 में भाजपा की 18 साल की सरकार में 3 लाख 18 हजार करोड़ रुपए का बजट विकास के लिए बना है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 18 साल पहले जब बंटाढार की सरकार थी, तब हर गांव में बिजली, रोड, सिंचाई की व्यवस्था थी क्या? ये कांग्रेस पार्टी को जब-जब शासन मिला, अपने घर भरने का काम किया।
अंबेडकर का अपमान भूल गए क्या
कांग्रेस के लोग अंबेडकर जी का फोटो लगाकर घूमते हैं। कांग्रेस ने अंबेडकर जी का जीवनभर अपमान किया है। जब तक कांग्रेस की सरकारें रहीं उन्होंने अंबेडकर जी को भारत रत्न नहीं रहने दिया। वो संसद में न आएं इसके लिए हमेशा षड्यंत्र किया।
कमीशन खोरी का उद्योग
कमलनाथ ने एमपी में कमीशन खोरी का उद्योग स्थापित किया। शिवराज जी ने 51 से ज्यादा गरीब कल्याणकारी योजना चालू की। लेकिन अगर कमलनाथ आ गया तो ये योजनाएं बंद हो जाएंगी, किसान को मिलने वाला 12000 भी बंद हो जाएगा। कमलनाथ इतनी आयु हो गई, अभी पेट भरा नहीं क्या।
पुलवामा-उरी का बदला लिया
जब मनमोहन की सरकार थी, पाकिस्तान से आलिया मालिया जमालिया घुस जाते थे। बम धमाके करते थे। मनमोहन की जुबान सिल जाती थी। मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने पुलवामा और उरी अटैक का बदला लिया। एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक की।
धारा 370 को गोद में खिलाया
70 साल से कांग्रेस पार्टी एक अनुरस संतान की तरह धारा 370 को गोद में खिलाने का काम करती रही। लेकिन मोदी जी धारा 370 को उखाड़कर फेंक दिया और कश्मीर को भारत का अटूट हिस्सा बना दिया। राहुल बाबा कहते थे धारा 370 मत हटाइए। खून की नदियां बह जाएंगी। इतने साल हो गए, किसी की कंकर उठाने तक की हिम्मत नहीं हुई।