जीजा के घर में 21 साल की साली ने काट ली हाथ की नस, अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी से आ रही है। जहां एक 21 साल की युवती ने अपने जीजा के घर में अपने ही हाथ की नस काटकर खुदखुशी का प्रयास किया है। तत्काल परिजन किशोरी को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां युवती का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी के जवाहर कॉलोनी निवासी रैनू बाथम उम्र 21 साल अपने जीजा के यहां करैरा में अपनी बहन के बेटे का बर्थडे मनाने गई थी। बताया जा रहा है कि यहां जन्मदिन के बाद रैनू का विवाद जीजा के भाई गोलू हेमंत और जीजा की बहन पूजा से हो गया था। जिसके चलते तीनों ने मिलकर रैनू की मारपीट कर दी थी। इस बात से दुखी होकर रेनू ने चाकू से अपने हाथ की नस काट ली। इस घटना के बाद परिजन एकसाथ परेशान हो गए। जिसके चलते आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती का उपचार जारी है।
Advertisement