अचानक एक परिवार पर बोल दिया मधुमक्खियों ने हमला,बुरी तरह खाया,अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी। खबर जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में सोमवार की सुबह एक महिला और पति सहित दो बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिसकी वजह से चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्तीय कराया। जहां पर उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार डेहरवारा गांव की रहने वाली फूलवती जाटव उम्र 45 साल अपने पति विक्रम जाटव उम्र 50 साल, बेटा आर्थिक उम्र 5 साल और बेटी पूर्वी उम्र 7 के साथ घर से खेत के लिए निकले थे। इसी दौरान पेड़ पर लगी मधुमक्खी के छत्ता से निकलकर मधुमक्खियों ने एकाएक चारों पर हमला बोल दिया। महिला और उसके पति सहित दोनों बच्चे मधुमक्खियों के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *