शिवपुरी से चुनाव नहीं लडने की अटकलों पर राजे ने लगाया विराम, बोली मैं अस्थाई नहीं, स्थाई हूं, विपक्ष से कोई भी चुनाव लड़े स्वागत है

शिवपुरी। ​बीते ​कुछ दिनों से शिवपुरी में राजे के दौरे कार्यक्रम लगातार तय होने के बाद केसिंल होने की खबरों में बीच आज राजे ने शिवपुरी से चुनाव नहीं लडने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। आज उन्होंने ठकुरपुरा में 25 लाख की लागत से बने संजीवनी क्लीनिक का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने बायपास रोड पर बने तीर्थ यात्री सेवा सदन का लोकार्पण भी किया।

अटकलों पर लगाया पूर्ण विराम
शिवपुरी पहुंची शिवपुरी विधायक एवं केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने काफी समय से चल रहीं अटकलों पर विराम लगा दिया। मंत्री यशोधरा राजे ने कहा की वे शिवपुरी सीट से ही चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही मंत्री राजे ने कहा की मैं अस्थाई, नहीं स्थाई हूं।

सामने कोई भी चुनाव लडने आए सबका स्वागत है। मंत्री ने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि मैनें स्पेशली चश्मा लगाया है आप सब लोग भी काला चश्मा लगाने लगोगे क्योंकि धूप और कड़क होने वाली है। मंत्री राजे ने चार बार विधानसभा और दो बार लोकसभा का चुनाव जीत चुकी हैं।

सुनिए क्या कहना है मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *