खेत मेें बने कुएं में जा गिरी नील गाय,रेस्क्यू के दौरान गाय की मौत,दो दिन से कुएं में पडी थी यह गाय

शिवपुरी। खबर जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के छितीपुर गांव से आ रही है। जहां एक कुएं में 2 दिन से जिंदगी और मौत के बीच झूझ रही एक नीलगाय ने आज रेस्क्यू के दौरान दम तोड दिया।

जानकारी के अनुसार छितीपुर में बीती शाम ग्रामीणों ने कुएं में नीलगाय को देखा था सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से नीलगाय को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास सोमवार की शाम किया था। लेकिन रात होने के चलते नील गाय को नहीं निकाला जा सका था।

आज मंगलवार की सुबह एक बार फिर नील गाय को कुएं से बाहर निकालने का रेस्क्यू शुरू किया गया। इस अभियान में गौ सेवा समिति के कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए। गौ सेवा समिति के सदस्यों ने कुएं में उतर कर नीलगाय को रस्सी से बांधा फिर उसे जैसे तैसे कुएं से बाहर निकाला। इसी दौरान नीलगाय ने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि नीलगाय को कुएं में गिरे दो से तीन दिन गुजर चुके थे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *